अखिलेश ने कहा कि रोजाना कमाने-खाने वाले परिवारों और अल्प आय वर्ग के लोगों की तकलीफों को सामाजिक स्तर पर बांटने और मदद का काम स्वेच्छा या स्वयंसेवी संगठनों की ओर से होना चाहिए। सरकार को स्वास्थ्य विभाग का बजट बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में जो अस्पताल और मेडिकल कॉलेज बने हैं, उन्हें बिना राग-द्वेष के ज्यादा से ज्यादा मदद देने में संवेदनशीलता का परिचय देना चाहिए। उन्होंने संकट की इस बेला में उन तमाम लोगों का आभार और धन्यवाद जताया जो रात-दिन सेवा में लगे हैं।