यूपी के सीएम अखिलेश यादव का कहना है कि मैंने और नेताजी ने मिलकर बीच वालों को हटाने का फैसला ले लिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में उनकी सुबह ही नेताजी से बात हुई है, उन्हें मैं अब अंकल नहीं कहूंगा। बता दें कि अखिलेश अमर सिंह को अंकल कहकर संबोधित करते हैं। उन्होंने इशारों में खुलासा कर दिया कि परिवार और पार्टी में कलह की जड़ बनने वाला ये ‘बाहरी’ कौन है।
विज्ञापन
2 of 5
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि ये बीच वाले बहुत गड़बड़ करते हैं। जब उनसे सवाल किया कि ये बीच वाले कितने लोग हैं तो अखिलेश ने जवाब दिया, एक भी हो सकता है।
विज्ञापन
3 of 5
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
उन्होंने एक कार्यक्रम में दिए इंटरव्यू के दौरान इशारों में सारी बात साफ कर दी। जब उनसे कहा गया कि बीच वाले को हटाने पर क्या चाचा नाराज नहीं होंगे तो उन्होंने कहा, वो हमारे चाचा हैं और नेताजी के भाई इसलिए उन्हें बात तो माननी पड़ेगी।
4 of 5
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
अंकल के साथ उन्होंने बुआ पर तंज कसा और कहा, उनके मना करने के बाद हमने उन्हें भी बुआ कहना बंद कर दिया बस ये समझ नहीं आता कि उन्हें बुआ न कहें तो क्या कहें।