फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन घोटाले में नाम आने पर अखिलेश ने ट्विटर पर शेयर की यह तस्वीर और कहा...

Tue, 08 Jan 2019 11:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
परिवार के साथ अखिलेश यादव
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खनन घोटाले में नाम घसीटे जाने पर इशारों में भाजपा पर तंज कसा है। अपने ट्विटर अकाउंट पर पूरे परिवार के साथ फोटो पोस्ट करते हुए अखिलेश ने लिखा है कि ‘दुनिया जानती है इस खबर में हुआ है मेरा जिक्र क्यों, बदनीयत है जिसकी बुनियाद उस खबर से फिक्र क्यों’। पोस्ट फोटो में कमरे में लगे टीवी पर खनन मामले की सीबीआई जांच की खबर भी दिख रही है।

विज्ञापन


बताते चलें कि आईएएस अधिकारी बी चंद्रकला और कई अन्य खनन व्यवसायियों के घर पड़ी सीबीआई रेड के बाद अखिलेश यादव से पूछताछ की चर्चा चल रही है। हमीरपुर में जिलाधिकारी रहते हुए बी चंद्रकला ने अवैध रूप से खनन पट्टों का आवंटन किया था। उस वक्त राज्य में अखिलेश यादव की सरकार थी। बी चंद्रकला को पहली पोस्टिंग बतौर जिलाधिकारी हमीरपुर दी गई थी। इसे लेकर भी अखिलेश पर उंगली उठायी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें