फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: अखिलेश बोले- यूपी की कानून व्यवस्था बदतर, थाने भ्रष्टाचार के अड्डे बन गए हैं

Sun, 15 Jan 2023 08:59 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता को सुरक्षा देने में असफल हो गई है। थाने और तहसील भ्रष्टाचार व दलाली के अड्डे बन गए हैं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है। प्रदेश सरकार जनता की सुरक्षा में विफल है। समाजवादी सरकार में अपराध नियंत्रण की जो प्रभावी व्यवस्थाएं की गई थीं, उन्हें भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया। अपराधियों में पुलिस का डर समाप्त है, अब उस पर भी आए दिन दाग लग रहे हैं।

विज्ञापन


अखिलेश ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि प्रदेश में हर दिन हत्या, लूट और अपहरण की घटनाएं होती हैं। थाने और तहसील भ्रष्टाचार व दलाली के अड्डे बन गए हैं। निर्दोषों की पिटाई से मौतें हो रही हैं। साइबर क्राइम का बोलबाला है। पुलिस ठगी के मामलों को खोलने में असफल है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्पीड़न की घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं। सरकार की ओर से बेटियों को बचाने का नारा दिया जा रहा है, लेकिन हकीकत इससे अलग है।

ये भी पढ़ें -  इन्वेस्टर्स समिट से पहले योगी सरकार दे रही 4 लाख तक के पुरस्कार जीतने का मौका
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रामायणकालीन पात्रों के नाम पर होंगे अयोध्या के छह प्रवेश द्वार, ये है पूरा प्लान


उधर, सपाइयों ने प्रदेशभर में मैनपुरी सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन मनाया। पार्टी कार्यालय में आयोजित समारोह में अखिलेश यादव के साथ डिंपल की मौजूदगी में महिलाओं ने फूल माला भेंट कर बधाई दी। इस दौरान जूही सिंह, लीलावती  कुशवाहा,  किन्नर पायल सिंह, अन्नू टंडन, नेहा यादव, पूजा यादव मौजूद रहीं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें