फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, कहा- जनता को जाति और धर्म के बीच बांट रहे

Thu, 16 Aug 2018 09:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी दफ्तर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडारोहण के बाद राष्ट्रगान गाते अखिलेश यादव व अन्य नेता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी दफ्तर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने झंडा रोहण किया। इस मौके पर उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि वसुदेव कुटुम्बकम की बात करने वाले जनता को जाति और धर्म के बीच बांट रहे हैं। उनकी गलत नीतियों के कारण हमारा देश पीछे है। अखिलेश ने कहा कि हमें डॉ. अम्बेडकर और डॉ. लोहिया के सपनों को पूरा करने का संकल्प लेना है। देश तभी आगे बढ़ेगा जब एक दूसरे के बीच भरोसा बढ़ेगा।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि आज के दिन हमें उन अनगिनत शहीदों को याद करना है जिन्होंने देश को आजाद कराने में अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। अनेकों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने जेल में यातनाएं सही। हमारी जिम्मेदारी है कि जिन सपनों को लेकर आजादी मिली है उन्हें पूरा करने का हम संकल्प लें।

उन्होंने कहा कि 70 सालों में पूरी दुनिया में लोग कितना आगे बढ़ गए उसके मुकाबले हम कहां खड़े हैं? नौकरी, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में हम कितना आगे बढ़े हैं, प्रधानमंत्री सिर्फ कह देने से सामाजिक न्याय नहीं मिलेगा जब तक आबादी के हिसाब से जनसंख्या के आंकड़े न आ जाएं।
विज्ञापन


अनुपातिक अवसर से सुविधा और सम्मान मिल सकता है। तकनीक में दुनिया बहुत आगे बढ़ गई है। इस क्षेत्र में ताकतवर देशों की तुलना में हम सम्मानजनक स्थिति में नहीं है। उन्होंने कहा कि दावे किए जाते हैं कि विदेश में हमारा सम्मान बढ़ा है, लेकिन हकीकत यह है कि विदेशी प्लेन में भारत के किसी यात्री का बच्चा रोने पर उतार दिया जाता है। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी के दौर में आप्टिकल फाइवर का इस्तेमाल सिर्फ झूठ बोलने में किया जा रहा है।
विज्ञापन


किसानों को एमएसपी को लेकर केंद्र के पास कोई योजना नहीं है। जब तक किसान खुशहाल नहीं होगा, देश भी खुशहाल नहीं हो सकता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें