फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र की हरी झंडी, अखिलेश बोले वक्त पर दौड़ेगी मेट्रो

Sat, 17 Aug 2013 01:49 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को केंद्र सरकार ने लखनऊ मेट्रो के पहले चरण को हरी झंडी दे दी। उसके ठीक बाद, प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कृषि के विकास एजेंडे पर एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि यूपी विकास की राह पर बढ़ रहा है।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने सपा सरकार की खूबियां गिनाते हुए कहा कि किसानों के लिए उनकी सरकार ने समय पर खाद बीज का इंतजाम किया। गन्ना किसानों का भुगतान भी वक्त पर किया और आगे भी उनकी सरकार किसानों को सही मूल्य देती रहेगी।

मजाकिया मूड में क्या बोल गए
इस प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश मजाकिया मूड में दिखे और मेट्रो के मॉडल पेश होने के सवाल पर बोले, अब तक अधिकारी उन्हें हवा में सारी बातें समझा रहे थे लेकिन अब मॉडल पेश हो जाने के बाद तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। दरअसल, आज उन्हें मेट्रो रेल की पूरी प्रेजेंटेशन दिखाई गई।
विज्ञापन


वक्त पर हो काम
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब लखनऊ मेट्रो का काम समय पर शुरू हो जाए, यह महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि अधिकारी तय समय पर मेट्रो का काम शुरू कर देंगे। उन्होंने आगे कहा कि विकास का एजेंडा लेकर जनता के बीच आना कोई आसान काम नहीं है।

प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद यूपी सरकार में प्रमुख सचिव, आवास सदाकांत ने यह भी जानकारी दी कि साउथ कॉरीडोर का काम दिसंबर से शुरू हो जाएगा और काम को समयसीमा के भीतर पूरा किए जाने पर ही जोर दिया जाएगा।

अखिलेश ने कहा, 'हम चाहते हैं कि अधिकारी जिम्मेदारी से अपना काम करें। अगर आप से हमसे सवाल करेंगे तभी तो हम समझ पाएंगे कि रुकावट कहां है। सीएम ने यह भी कहा कि लखनऊ में जल्दी ही सुपर स्पेशलिएटी हॉस्पिटल भी खोला जाएगा।'

उन्होंने कहा है कि उनकी सरकार ने अपने घोषणा पत्र में जो भी वादे किए थे वे सभी पूरे किए जा रहे हैं और आगे भी पूरे किए जाएंगे।

भई, बधाई भी तो दीजिए
कांफ्रेंस में जब अखिलेश से सवाल पूछे जाने लगे तब उन्होंने हंसते हुए कहा कि आज सिर्फ विकास के एजेंडे की बात है। प्रदेश में मेडिकल कॉलेजेस में सीटें बढ़ी, मेट्रो का मॉडल पेश हो गया, इस पर तो बधाई दे दीजिए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें