फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों में पुलिस का खौफ नहीं लेकिन आम लोगों से पुलिस का रवैया अत्याचारी जैसा: अखिलेश यादव

Wed, 11 Sep 2019 12:31 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में प्रदेश में कोई सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रदेश में अपराध इस कदर बढ़ गए हैं कि सरकार को अलग से बिंदुवार बुलेटिन शुरू कर देना चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अपराधियों को पुलिस का खौफ नहीं है, आम जनता के प्रति पुलिस का रवैया अत्याचारी जैसा है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि मऊ में आठ सितम्बर को दो हत्याएं हुई। चिरैयाकोट थाना के गांव असलपुर के ग्राम प्रधान मुन्ना राव बागी की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या की गई।

अखिलेश ने आरोप लगाया कि मऊ में ही उसी दिन तिलई खुर्द लाखीपुर थाना घोसी निवासी ओमप्रकाश यादव को थाने में पीट-पीटकर मार डाला। अखिलेश ने दोषियों को गिरफ्तार करने, पीड़ित परिवारों को सुरक्षा और मृतक आश्रितों को 20-20 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बाबा साहब की मूर्ति को क्षतिग्रस्त करना संविधान पर कुठाराघात

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सहारनपुर में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने को संविधान पर कुठाराघात बताया है। उन्होंने कहा आरक्षण से नफरत करने वाली सत्ता पोषक विचारधारा के कारण ऐसी घटनाएं हो रही है। भाजपा सरकार में संविधान निर्माता पर हमले कब तक जारी रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें