सपा अध्यक्ष ने कहा, सत्ता के संरक्षण में अवैध शराब का धंधा खूब चल रहा है। बुलंदशहर के जीतगढ़ी में जहरीली शराब पीकर कई लोगों की जानें गईं। इसके अतिरिक्त प्रदेश भर में साइबर ठगी भी जोरों से चल रहा है। मगर, न तो अपराधी पकड़ में आते हैं और न ही हड़पी गई रकम वसूल हो रही है।
अखिलेश यादव ने कहा कि अपराध नियंत्रण करना मुख्यमंत्री के वश में नहीं। पता नहीं वह किस आधार पर कहते हैं कि अपराधियों ने प्रदेश छोड़ दिया है। जबकि अपराधियों ने नहीं बल्कि अपराध नियंत्रण के लिए जिम्मेदार अफसरों ने अपना दायित्व निभाना छोड़ दिया है। जनता भाजपा से निजात पाने को व्याकुल है।