इस मौके पर पहुंचे सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि देश में इस समय आराजकता का माहौल है। जनता की कोई सुनने वाला नहीं है, सिर्फ चापलूसों की बात सुनी जा रही है। उन्होंने कहा शिक्षक, वकील छात्र सब दुखी हैं। आज कोई भी सरकार के खिलाफ बोलता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही होती है। कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए मुलायम ने कहा कि जो वादा करो, उसे वादा करो, उसे पूरा भी करो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सारी बाते तो करते हैं, लेकिन किसान, नौजवान की बात नहीं करते। मुलायम सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी गूंगी पार्टी नहीं है जो भी घटना हो उसकी प्रतिक्रिया होनी चाहिए।