फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रवाद का सहारा लेकर जनता के सवालों से बचना चाहती है भाजपा: अखिलेश यादव

Sat, 23 Mar 2019 11:19 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अखिलेश यादव
विज्ञापन

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग आज जनता के सवालों को टालने के लिए राष्ट्रवाद का इस्तेमाल कर रहे हैं। 2014 के चुनाव में अच्छे दिन लाने का वादा किया था लेकिन बुरे दिन आ गए। अखिलेश यादव लखनऊ में समाजवादी चिंतक डॉ. राममनोहर लोहिया को श्रद्घांजलि देने के बाद बोल रहे थे।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि बाराबंकी में होलिका दहन के अवसर पर मेरे व मायावती के पोस्टर जलाए गए। जो दिखाता है कि भाजपा ने पिछड़ों के साथ पिछले पांच साल में कैसा बर्ताव किया।

अखिलेश यादव ने कहा कि आने वाले चुनाव में जनता इन सबका हिसाब लेगी और भाजपा को जवाब देना होगा। अब चुनाव होने वाले हैं। युवाओं को नौकरियां नहीं मिली। दो करोड़ नौकरियां हर साल देने का वादा किया था लेकिन नोटबंदी से करोड़ों लोगों की नौकरियां चली गईं। जनता चुनाव में जवाब देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें