फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अखिलेश का भाजपा पर हमला, रोजगार देने का झूठा वादा करती है भाजपा सरकार

Wed, 21 Feb 2024 12:50 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रोजगार के मुद्दे पर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा झूठे वादे करती है। अब तो लगता है कि भाजपा सरकार बदलेगी तभी युवाओं को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि रोजगार देने का झूठा वादा करने में भाजपा ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। केंद्र की सत्ता में आते ही दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया गया। इसे पूरा करना तो दूर अब भाजपा नेतृत्व उसकी चर्चा भी नहीं करता है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि परीक्षा का पेपर लीक होने से नौकरी मिलने की संभावना पर पानी फिर जाता है। वहीं, 69 हजार शिक्षक भर्ती का मामला भी अभी तक अनिर्णीत है। लखनऊ के ईको गार्डन में नौजवान प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। आवाज उठाने पर पुलिस की लाठियां पड़ती हैं। हाल ही में हुई पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल है।

नौजवानों को छलने में भाजपा सरकार को कोई लाज नहीं है। लगता है कि भाजपा नेताओं ने परीक्षाओं को पैसा कमाने का कारोबार बना दिया है। तभी राजनीतिक संरक्षण प्राप्त ऐसे लोगों के खिलाफ कोई निर्णायक कार्रवाई नहीं होती है। भाजपा सरकार ने देश के करोड़ों नौजवानों का विश्वास खो दिया है। जब भाजपा सरकार बदलेगी, तभी युवाओं को रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें