फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गांधीगिरी' अपनाकर ही हो रहा यूपी का विकास: अखिलेश

Fri, 03 Oct 2014 07:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी के विचारों और मूल्यों को बचाना हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती है। ये बोल गांधी परिवार के किसी सदस्य के नहीं है बल्कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हैं।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने गुरुवार को बापू की जयंती पर उनके दिखाए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमारे देश में भेदभाव मिटाकर ही खुशहाली आ सकती है।

गांधी जी के विचारों को अपनाकर सपा सरकार प्रदेश के विकास के लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को हजरतगंज स्थित क्षेत्रीय गांधी आश्रम में बापू जयंती के कार्यक्रम में उपस्थित हुए।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

विदेशी कंपनियों का किया विरोध

उन्होंने चरखा काता और गांधी आश्रम का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधीजी पूरी दुनिया में सर्वाधिक सम्मानित भारतीय हैं। तभी उनकी प्रतिमाएं सभी जगह स्थापित हैं।

बापू के अहिंसा और सत्याग्रह के संदेश को अपनाकर तमाम देशों के राजनीतिज्ञ जनता के लिए अधिकार हासिल करने में सफल हुए हैं।

अनेक विचारकों, साहित्यकारों और विद्वानों ने गांधीवादी विचारधारा को सर्वश्रेष्ठ बताया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि समय के साथ दुनिया और अर्थव्यवस्था में व्यापक बदलाव आया है।

आजादी की लड़ाई के दौरान गांधी जी ने विदेशी कंपनियों और उनके कारोबार का विरोध किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें