सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने देश में समान नागरिक संहिता लागू किए जाने को लेकर बयान दिया है। उन्होंने इसे भाजपा का ध्यान भटकाने पर वाला मुद्दा करार दिया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा जिस यूसीसी (समान नागरिक संहिता) की बात कर रही है उसका फुल फॉर्म अंडरग्राउंड कम्युनल कांस्पिरेसी (अंडरग्राउंड सांप्रदायिक षडयंत्र) है। उन्होंने कहा कि पहले 15 लाख हर खाते में पहुंचाने और दो करोड़ नौकरी देने के पिछले वादों को भाजपा निभाए, उसके बाद नए जुमला लेकर आए।
ये भी पढ़ें - नेता प्रतिपक्ष से मुलाकात के बाद बोले मंत्री संजय निषाद, जो निषाद समाज के साथ हम उसके साथ
ये भी पढ़ें - योगी कैबिनेट: चुनावों से पहले हर वर्ग को खुश करने की कोशिश, किसानों को मिलेगा सस्ता लोन; अग्निवीरों को आरक्षण
यूपी की पूरी प्रशासनिक व्यवस्था चौपट है
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश का भविष्य के लिए भाजपा को सत्ता से हटाना लोकतंत्र के हित में है। यूपी की पूरी प्रशासनिक व्यवस्था चौपट है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार की हद हो गई है। इसलिए भाजपा सरकार को सत्ता से हटाना ही एकमात्र उपाय है। सपा पीडीए को एकजुट करके यूपी से भाजपा सरकार का सफाया करने के संकल्पित है।
उन्होंने कहा कि भाजपा कोई नई योजना लागू करने में सफल नहीं हो सकी। दिखाने के लिए भी उसके पास सिर्फ सपा के समय के काम है। भाजपा जबसे सत्ता में आई है, महिला अपराध, फर्जी एनकाउंटर और पुलिस हिरासत में मौतों के आंकड़ों में यूपी अव्वल नंबर पर है।