फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने कहा : कानून व्यवस्था बनाने में राज्य सरकार फेल, शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लोकतांत्रिक अधिकार की अवमानना हुई

Sun, 12 Jun 2022 08:39 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार को बिना वैधानिक प्रावधान के किसी के मकान.दुकान को बुलडोजर से गिराना, अज्ञात के नाम पर निर्दोषों की धर पकड़, समुदाय विशेष को दोषी ठहराने की कोशिशें आदि की न तो संविधान देता है और न ही हमारी संस्कृति।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में दुनिया भर में उत्तर प्रदेश की बदनामी हुई है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लोकतांत्रिक अधिकार की अवमानना की गई है। कानून व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है जिसमें वह पूरी तरह विफल रही। हर क्षेत्र में अपनी नाकामी छुपाने के लिए मुख्यमंत्री झूठे किस्से.कहानियां गढ़कर लोगों को गुमराह करने में लगे रहते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह बात ढकी. छुपी नहीं है कि भाजपा की राजनीति अपने मातृ संगठन आरएसएस के निर्देश पर नफरत और समाज को बांटने की रहती है। हाल में प्रदेश में जो भयंकर अशांति की घटनाएं हुई उसके पीछे वही राजनीति है। भाजपाई बिगड़े बोल से एक बड़ा समुदाय आहत हुआ। भाजपा सरकार ने इस दुर्भाग्य पूर्ण विवाद की समाप्ति और संबंधित पक्ष के विरुद्ध कोई ठोस कदम नहीं उठाया। भाजपा का रवैया अभी भी न्याय संगत नहीं दिखाई देता है। भारत का संविधान लोकतंत्र, समाजवाद के साथ पंथनिरपेक्षता को मान्यता देता है।




उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को बिना वैधानिक प्रावधान के किसी के मकान.दुकान को बुलडोजर से गिराना, अज्ञात के नाम पर निर्दोषों की धर पकड़, समुदाय विशेष को दोषी ठहराने की कोशिशें आदि की न तो संविधान देता है और न ही हमारी संस्कृति। सपा अध्यक्ष ने कहा कि राज्यपाल को स्थिति का स्वयं संज्ञान लेकर तत्काल कठोर कार्रवाई करने का निर्देश देना चाहिए, जिससे प्रदेश में अमनचैन और परस्पर विश्वास बनाए रखने के लिए सरकार की मनमानी व सत्ता के दुरूपयोग पर अंकुश लग सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें