फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव बोले: खाद संकट से जूझ रहे हैं प्रदेश के किसान, यूरिया की कालाबाजारी में शामिल हैं भाजपा के लोग

Sun, 26 Oct 2025 08:05 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Fertilizer crisis in UP: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यूपी में किसान खाद न मिलने से परेशान है। इस कालाबाजारी में भाजपा के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों को लगातार खाद संकट से जूझना पड़ रहा है। धान के बाद अब गेहूं और अन्य फसलों की बोआई के लिए खाद नहीं मिल रही है। डीएपी और एनपीके के लिए भी किसान भटक रहे हैं।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि लखीमपुर खीरी, महोबा, फतेहपुर, बदायूं और अमेठी समेत अन्य जिलों में सहकारी समितियों पर किसानों की लंबी लाइनें लग रही हैं। खाद संकट कम नहीं हो रहा है। खाद की कालाबाजारी और मुनाफाखोरी जारी है। इस गोरखधंधे में भाजपा के लोग शामिल है।

उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी साजिश के तहत किसानों को खेती और उनकी जमीनों से दूर कर रही है। महोबा में हजारों किसान खाद के लिए सहकारी समितियों पर पहुंचे, लेकिन सिर्फ कुछ लोगों के अलावा किसी को खाद नहीं मिली। लखीमपुर में सहकारी समितियों पर खाद नहीं पहुंची। 2027 में भाजपा सत्ता से हटेगी, तभी किसानों की समस्याओं का समाधान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें