फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने कहा : प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई, डेंगू व मलेरिया के मरीजों को नहीं मिल रहा उपचार

Wed, 02 Nov 2022 10:03 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

कहा कि  भाजपा सरकार ने कोरोना काल में जिस तरह लोगों को अनाथ छोड़ दिया था वही रवैया इन दिनों भी दिखाई पड़ रहा है। मुख्यमंत्री को निर्देश पर निर्देश देने का शौक है तो स्वास्थ्य मंत्री को छापेमारी से फुर्सत नहीं है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। अब तक कई लोगों की मौत हो गई है। इसके  बाद भी स्वास्थ्य विभाग सारी व्यवस्था मुकम्मल होने का दावा कर रहा है। डेंगू, मलेरिया, स्वाइन फ्लू सहित अन्य बीमारियों से लगातार मौत हो रही है, जो सरकार की व्यवस्था की पोल खोल रही हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि  भाजपा सरकार ने कोरोना काल में जिस तरह लोगों को अनाथ छोड़ दिया था वही रवैया इन दिनों भी दिखाई पड़ रहा है। मुख्यमंत्री को निर्देश पर निर्देश देने का शौक है तो स्वास्थ्य मंत्री को छापेमारी से फुर्सत नहीं है। लेकिन इस सबके कोई नतीजे नजर नहीं आते हैं। सरकारी अस्पतालों में हालत वही ढाक के तीन पात वाली दिखती है। डेंगू के खतरे से भाजपा सरकार जिस तरह जानकर भी अनजान बनी हुई है वह खतरनाक स्थिति है।

प्रदेश में जहां जहां भाजपा के मेयर, चेयरमैन हैं वहीं पर हालात ज्यादा बिगड़े हुए हैं। इससे स्पष्ट है कि भाजपा राज में सफाई और फागिंग के नाम पर सिर्फ कागज दौडाए जा रहे हैं। अस्पतालों में भी लार्वा पनप रहे हैं। पता नहीं मुख्यमंत्री की मशहूर इलेवन और नाइन टीमें कहां गई और इलाज तथा दवा की व्यवस्था में इतनी ढील क्यों हो रही है? उ
विज्ञापन


चुनाव प्रभारी नियुक्ति
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एमएलसी डा. मान सिंह यादव को खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र इलाहाबाद- झांसी एवं बलिया निवासी डॉ0 रामगोविंद प्रजापति को खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र कानपुर- उन्नाव का चुनाव प्रभारी नियुक्ति किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें