सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि SIR के तहत गांवों में छपे छपाए फार्म-7 भेजे जा रहे हैं। इसके जरिए विपक्ष के वोट काटने की साजिश की जा रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एसआईआर के तहत भेजे जा रहे फार्म-7 को लेकर सरकार को घेरा है। उन्होंने न्यायालय और चुनाव आयोग से इसका संज्ञान लेने की मांग की है। एक्स पर पोस्ट करते हुए सवाल खड़ा किया कि आखिर गांवों में छपे छपाए फार्म-7 कौन भेज रहा है? जिसके माध्यम से आपत्ति करके कोई भी अन्य किसी का नाम कटवाने की साज़िश कर सकता है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर किए इस पोस्ट के साथ सपा मुखिया ने दो फार्म भी अटैच किए हैं। उन्होंने लिखा कि जो शिकायतकर्ता हैं, उनका कोई अता-पता नहीं है। फर्ज़ी हस्ताक्षर करवाकर, विपक्ष के वोट काटने की साज़िश की जा रही है। पीडीए समाज खासतौर से अल्पसंख्यकों के नाम बड़े स्तर पर काटे जा रहे हैं। जिसके नाम की आपत्ति की जा रही है, उसे भी नहीं मालूम है कि उसका नाम सब कुछ सही होने के बावजूद काटा जा रहा है।