फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल अरेस्ट: अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- सरकारी मिलीभगत से चल रहा गोरखधंधा?

Sat, 07 Dec 2024 12:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

डिजिटल अरेस्ट की घटनाओं पर अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि क्या सरकारी मिलीभगत से यह गोरखधंधा चल रहा है? आरोपी पकड़े क्यों नहीं जा रहे हैं? 
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में डिजिटल अरेस्ट की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसको लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने डिजिटल अरेस्ट का शिकार हो रहे लोगों को न्याय मिलने की बात लिखी। साथ ही भाजपा सरकार के डिजिटल इंडिया के नारे को लेकर सरकार को निशाने पर लिया। 

विज्ञापन


सपा मुखिया ने एक्स पर लिखा कि झूठा थाना बनाकर, दिखाकर और लोगों को धमकाकर 'डिजिटल अरेस्ट' किया जा रहा है। नकली वर्दी में पुलिस बनकर धमकाया जा रहा है। लोगों से ऑनलाइन पैसे की वसूली की जा रही है।

'डिजिटल हैं... तो अनसेफ हैं'

उन्होंने नोएडा और लखनऊ की घटनाओं का भी जिक्र किया। लिखा कि यूपी की सच्ची पुलिस से अपील है कि नोएडा में ठगे गए परिवार का पैसा वापस कराए। ठगों को गिरफ्तार करे। नहीं तो जनता 'डिजिटल हैं... तो अनसेफ हैं' का नारा देगी।  

इतना ही नहीं सपा मुखिया ने कई सवाल भी लिखे। सवालों के जरिए भाजपा को भी निशाने पर लिया। उन्होंने लिखा कि यह सवाल जनता पूछ रही है।

  • जब पैसा एक खाते से ट्रांसफर होकर किसी दूसरे खाते में ऑनलाइन जा रहा है, तो फिर क्यों नहीं पकड़ा जा रहा है?
  • जिसके एकाउंट में जा रहा है, क्या सरकार के पास उसका कोई केवाईसी नहीं है? 
  • आम जनता को बार-बार केवाईसी के लिए दौड़ाया जाता है, अपराधियों को क्या पूरी छूट है?
  • ऐसी घटनाएं भाजपा राज में ही क्यों हो रही हैं?
  • ये कोई बहुत बड़ी सरकारी मिलीभगत का गोरखधंधा चल रहा है क्या? 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें