फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने कहा : महिलाओं का सड़क पर निकलना हुआ मुश्किल, प्रदेश में बढ़ीं हत्या, लूट व दुष्कर्म की वारदात

Mon, 05 Sep 2022 10:30 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में व्यापारी सर्वाधिक असुरक्षित हैं। हरदोई का कपड़ा व्यापारी लापता है। पुलिस खानापूर्ति करती रही, बाद में उसका शव नहर में मिला। एटा के जलेसर में 50 लाख की फिरौती नहीं मिलने पर सराफा कारीगर की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में हर तरफ  हत्या, लूट, अपहरण और दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। महिलाओं का सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया है। व्यापारियों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। इसके बाद भी सरकार सब दुरुस्त होने का दावा कर रही है। सत्ता संरक्षण में भाजपाई खुलकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। स्थिति यह है कि पुलिस कर्मियों के परिवार भी सुरक्षित नहीं।

विज्ञापन


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा राज में व्यापारी सर्वाधिक असुरक्षित हैं। हरदोई का कपड़ा व्यापारी लापता है। पुलिस खानापूर्ति करती रही, बाद में उसका शव नहर में मिला। एटा के जलेसर में 50 लाख की फिरौती नहीं मिलने पर सराफा कारीगर की हत्या कर दी गई। भोगांव में सर्राफ  के मकान में कई लाख की लूट हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि अयोध्या में 8 माह में 155 महिलाओं का अपहरण हुआ, जिसमें 81 के साथ दुष्कर्म भी हुआ है। बागपत में भाजपा नेता ने महिला चिकित्सक से छेड़छाड़ कर भाजपा सरकार की पोल खोल दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें