फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश बोले: भाजपा सरकार में यूपी के किसान बेहाल, एमएसपी के नाम पर ढोंग कर रही है योगी सरकार

Sun, 29 Oct 2023 09:26 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अखिलेश यादव ने जारी बयान में शनिवार को कहा कि डीजल, खाद, बीज, कीटनाशक सब महंगा है। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने किसानों को धोखा दिया। 
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में किसान बेहाल है। भाजपा की नीतियां सिर्फ और सिर्फ पूंजीपतियों को लाभ देने वाली हैं। धान की फसल तैयार है, लेकिन प्रदेश में किसानों के धान की खरीद की कोई व्यवस्था नहीं है। एमएसपी के नाम पर सरकार सिर्फ ढोंग कर रही है।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने जारी बयान में शनिवार को कहा कि डीजल, खाद, बीज, कीटनाशक सब महंगा है। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने किसानों को धोखा दिया। अब चुनाव सामने देख कर भाजपा सरकार किसानों के बरगलाने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रही है। भाजपा की गलत नीतियों और काले कृषि कानूनों के विरोध में 700 से ज्यादा किसान शहीद हो गए। भाजपा सरकारों में फसल बिचौलिए लूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों और जनता को जितना परेशान किया है, उतना अब तक की किसी सरकार ने नहीं किया है।

अखिलेश बोले...सुप्त भाजपा, लुप्त भाजपा
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स के जरिये दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर छात्रा के साथ मोबाइल की लूट की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि जब सरकार सोती हुई या कुछ करती हुई न दिख रही हो तो अपराध रोकने के लिए विपक्ष को कहना ही पड़ेगा कि सुप्त भाजपा-लुप्त भाजपा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें