फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महाकुंभ की कमाई मृतकों के परिजन को मुआवजा देने पर हो खर्च, अखिलेश बोले- सम्राट हर्षवर्धन से प्रेरणा लें CM

Fri, 28 Feb 2025 10:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा मुखिया ने कहा कि महाकुंभ की कमाई मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने पर खर्च हो। कहा कि सीएम सम्राट हर्षवर्धन से प्रेरणा लें। 
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि सरकार का दावा है कि महाकुंभ से प्रदेश की अर्थव्यवस्था में कई लाख करोड़ रुपये की कमाई हुई है। ऐसे में अर्जित धन से ही सरकार मृतकों के परिजनों को मुआवजा और घायलों के इलाज का प्रबंध करे। इसमें से कुछ रुपये लापता लोगों को खोजने और घर पहुंचाने के लिए बचाकर रख लेना चाहिए।

विज्ञापन


अखिलेश ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि इस अकूत कमाई में से ही उन दुकानदारों के घाटे की पूर्ति की जाए, जिन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की बदइंतजामी की वजह से मेले में दुकान लगाकर घाटा उठाया है। इसमें से कुछ रकम सभी मेला कर्मियों को होली के बोनस के रूप में देने की घोषणा करनी चाहिए। सपा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री को महादानी सम्राट हर्षवर्धन से प्रेरणा लेते हुए अधिकांश धन प्रयागराज के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए दान कर देना चाहिए।

...तो महाकुंभ में भगदड़ न होती

लाखों-करोड़ों की इस राशि में से कुछ पैसा सत्य बोलने की प्रेरणा देने वाले और नैतिकता सिखाने वाले किसी आत्मसुधार के सत्यनिष्ठ संस्थान के निर्माण के लिए देना चाहिए। अखिलेश ने कहा कि विपक्ष ने कुंभ आयोजन के दौरान अपनी सकारात्मक भूमिका को निभाते हुए सरकार की कमियों को उजागर किया। उन पर सकारात्मक सुझाव देने का काम किया। अगर विपक्ष के उठाए सवालों पर समय रहते कार्रवाई की गई होती तो महाकुंभ में भगदड़ न होती। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें