सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि देहरादून में त्रिपुरा के एक छात्र की हत्या बेहद घृणित मानसिकता का दुष्परिणाम है। विघटनकारी सोच रोज किसी की जान ले रही है और सरकारी अभयदान प्राप्त ये लोग विष बेल की तरह फलफूल रहे हैं। अखिलेश ने कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय स्वतः संज्ञान लेकर न्याय सुनिश्चित करे।