फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव बोले: यूपी में बढ़ रहा है दलितों पर अत्याचार, अपराधियों को मिल रहा है भाजपा का संरक्षण

Thu, 23 Oct 2025 08:05 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रदेश की योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में लगातार दलितों पर अत्याचार बढ़ा है। 
विज्ञापन
योगी आदित्यानाथ और अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में दलितों पर अन्याय और अत्याचार की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इस सरकार में सामंती ताकतों का मनोबल बढ़ा हुआ है। अपराधियों और सामंतवादियों को भाजपा सरकार का संरक्षण मिला हुआ है। हर स्तर पर भेदभाव हो रहा है। उन्होंने जारी बयान में कहा कि एक तरफ सत्ता समर्थक पीडीए को तरह-तरह से अपमानित कर रहे हैं, वहीं भाजपा सरकार पीडीए की नौकरी, आरक्षण और हक छीन रही है।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि रायबरेली में दलित समाज के नौजवान की पीट-पीट कर हत्या हुई। लखनऊ मे काकोरी में दलित समाज के बुजुर्ग के साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया, ये कुछ घटनाएं है। उत्तर प्रदेश में हर दिन ऐसी न जाने कितनी घटनाएं हो रही है। पुलिस-प्रशासन ऐसी घटनाओं पर मूकदर्शक बना रहता है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश में दलितों और महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं देश में सबसे ज्यादा हो रही हैं। उन्हें अपमानित किया जाता है। सत्ता के दबाव में पुलिस असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई नहीं करती है। भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। पुलिस का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें