भाजपा को 100 सदस्यों वाले उच्च सदन में बहुमत के लिए अभी तीन वर्ष इंतजार करना होगा। उसके फिलहाल 13 सदस्य हैं। अप्रैल- मई में 12 सदस्यों के लिए होने वाले चुनाव में ग्राम्य विकास राज्यमंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह और वक्फ राज्यमंत्री मोहसिन रजा के दोबारा चुनकर आने की संभावना है। यदि भाजपा के 10 एमएलसी जीते तो उसकी सदस्य संख्या 23 हो जाएगी।
परिषद के 11 सदस्यों का कार्यकाल 6 मई 2020, 12 सदस्यों का 30 जनवरी 2021 और 4 सदस्यों का कार्यकाल 5 जुलाई 2021 को समाप्त होगा। इस तरह भाजपा को जुलाई 2021 तक बहुमत मिल सकेगा।