फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव के करीबी फ्रैंक हुजूर का घर जबरन खाली करवाया गया, जारी किया जा चुका था नोटिस

Sat, 08 Jun 2019 03:56 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
फ्रैंक हुजूर का खाली करवाया गया घर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के करीबी माने जाने वाले फ्रैंक हुजूर का बी-5 दिलकुशा कॉलोनी स्थित आवास शनिवार को पुलिस की मदद से खाली करवा लिया गया। फ्रैंक हुजूर को घर खाली करने के लिए कई नोटिस जारी किए जा चुके थे।

विज्ञापन


यह आवास राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ. प्रीति वर्मा के नाम आवंटित है, पर उन्हें कब्जा नहीं मिल पा रहा है।  इस बार राज्य संपत्ति विभाग ने हुजूर को नोटिस जारी कर पुलिस बल की मदद से आवास खाली कराने की चेतावनी दी थी।

फ्रैंक हुजूर को सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर सपा सरकार में दिलकुशा कॉलोनी में टाइप-5 का बी-5 आवास आवंटित किया गया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में आवास खाली कराने के लिए उन्हें 19 अगस्त 2016 और 6 दिसंबर 2016 को नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन


राज्य संपत्ति अधिकारी योगेश कुमार शुक्ला ने पिछला नोटिस उन्हें 23 जनवरी 2019 को फिर दिया था। 27 फरवरी को इस आवास को डॉ. प्रीति वर्मा को आवंटित किया गया। तीन महीने से ज्यादा समय बीतने पर भी उन्हें कब्जा नहीं मिल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें