फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के श्वेत पत्र को अखिलेश का करारा जवाब, ट्वीट किया एक पैसे कर्जमाफी वाला सर्टिफिकेट

Mon, 18 Sep 2017 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
यूपी के पूर्व अखिलेश यादव
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार के श्वेत पत्र पर तीखी प्रतिक्रिया जताई है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, भूले चुके जो अपना संकल्प पत्र, श्वेत पत्र उनका बहाना है। अखिलेश ने अपनी पोस्ट के साथ मथुरा के एक किसान का एक पैसे कर्जमाफी का सर्टिफिकेट भी ट्वीट किया है।
विज्ञापन


अखिलेश ने ट्वीट के जरिये भाजपा पर संकल्प पत्र के वादों को भूलने का आरोप लगाया है। उनका इशारा कर्जमाफी में किसानों के साथ मजाक की तरफ है। उन्होंने मथुरा जिले की गोवर्धन तहसील के किसान छिद्दी पुत्र डालचन्द का कर्जमाफी का प्रमाणपत्र भी ट्वीट किया है। इस किसान के खाते में कर्जमाफी का एक पैसा भेजा गया है।

भूल चुके जो अपना 'संकल्प पत्र', 'श्वेत पत्र' उनका बहाना है! pic.twitter.com/d9HQrwTSxM— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 18, 2017
विज्ञापन



उधर, सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र  चौधरी ने कहा है कि भाजपा राज के छह महीनों में ही प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था पंगु हो गई है, और विकास की दौड़ थम गई है, कानून व्यवस्था का गंभीर संकट है। बिजली संकट से जहां आम नागरिक परेशान है वहीं लघु-मध्यम उद्योग बंदी के कगार पर हैं। नौजवान बेरोजगारी की मार झेलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

अवैध कब्जे नहीं रोक सकी है प्रशासनिक मशीनरी

- फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा, अवैध कब्जे रोकने में प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह विफल हो रही है। महिलाएं और बच्चियां पूरी तरह असुरक्षित हैं। 18 सितंबर को मोदीनगर में एक छात्रा के साथ बलात्कार और हत्या की घटना घटी है और एफआईआर भी मुश्किल से लिखी जा सकी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें