फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सीएम योगी के बयान पर अखिलेश ने की टिप्पणी, बोले- दिल्ली का गुस्सा लखनऊ में क्यों उतार रहे हैं...

Fri, 02 Aug 2024 10:54 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान पर कहा कि दिल्ली का गुस्सा लखनऊ पर क्यों उतार रहे हैं? वो कह रहे हैं सामनेवालों से पर बता रहे हैं पीछे वालों को।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर टिप्पणी की है। उन्होंने सोशल साइट एक्स पर लिखा कि सवाल ये है कि इनकी प्रतिष्ठा को ठेस किसने पहुंचाई?

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली का ग़ुस्सा लखनऊ में क्यों उतार रहे हैं? सवाल ये है कि इनकी प्रतिष्ठा को ठेस किसने पहुंचाई? कह रहे हैं सामनेवालों से पर बता रहे हैं पीछे वालों को। कोई है पीछे?
 

बता दें कि बृहस्पतिवार को विधानसभा में दिए गए अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि मैं यहां पर नौकरी करने के लिए नहीं आया हूं, अगर मुझे प्रतिष्ठा चाहिए होती तो मठ में भी मिल जाती। हम व्यवस्था बदलने आए हैं। जो गड़बड़ी करेगा वो अंजाम भुगतेगा। अखिलेश यादव ने उनके इस बयान पर टिप्पणी की है।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के भाजपा कार्यसमिति में संगठन सरकार से बड़ा है के बयान के बाद भाजपा में भूचाल आ गया था। हालांकि, यूपी में विधानमंडल के मानसून सत्र के पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ दोनों उप मुख्यमंत्रियों ने मीडिया को संबोधित किया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें