फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल बयान पर आजम को अखिलेश ने दिया झटका

Thu, 10 Apr 2014 12:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा सरकार ने अपने कैबिनेट मंत्री आजम खां को तगड़ा झटका दिया है, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बरेली में आजम के बयान को खारिज कर दिया।
विज्ञापन


उन्होने कहा कि कारगिल विजय में सिर्फ मुस्लिमों ने नहीं बल्कि देश के हर एक वर्ग ने योगदान दिया।

गौरतलब है कि आजम खां ने रामपुर में बयान देते हुए कहा था कि भारत की कारगिल युद्घ विजय में मुसलमानों का योगदान है।

इसके पहले भी आजम ने कई ऐसे बयान दिये हैं। आजम ने 7 अप्रैल को मसूरी मैदान में सपा प्रत्याशी सुधन रावत के समर्थन में आयोजित एक सभा में कई ऐसी भड़काऊ बातें कहीं थी।
Trending Videos

आजम ने ये दिया बयान

चुनाव आयोग ने जिला प्रशासन से इस सभा की रिकार्डिड सीडी तलब की है। देर शाम प्रशासन ने सीडी चुनाव आयोग को भेज दी। डीएम एसवीएस रंगाराव ने इसकी पुष्टि की है।

कैबिनेट मंत्री आजम खां ने 1999 में हुए कारगिल युद्ध को मुस्लिम सैनिकों द्वारा जीते जाने की बात कही थी। मोदी को मुस्लिमों का दुश्मन और अमित शाह को गुंडा नंबर-1 की संज्ञा भी आजम ने मंच से दी थी।

मामला मीडिया में आया तो तूल पकड़ गया। चुनाव आयोग ने खुद ही इस पर संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन से उक्त सभा की रिकार्डिंग की गई पूरी सीडी तलब की।
विज्ञापन

मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र को ध्यान में रख दिया बयान

आयोग की इस कार्रवाई के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभा में रिकार्डिंग की गई सीडी को चुनाव आयोग को भेज दिया गया।

दूसरी ओर देर शाम मामले में बवाल मचता देख यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने भी खुद को आजम खां के बयान से अलग करते हुए कहा कि कारगिल युद्ध में शहीद सैनिकों को वह नमन करते हैं।

कारगिल में कोई एक धर्म या जाति के सैनिकों ने भाग नहीं लिया था। कारगिल युद्ध सभी ने मिलकर जीता था।

गौरतलब है कि आजम ने यह बयान रामपुर मे दिया था जो कि एक मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें