फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल के अलग मोर्चा बनाने पर सपाइयों ने शुरू किया विरोध, अखिलेश बोले- ध्यान नहीं भटकने देना

Wed, 29 Aug 2018 03:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव द्वारा खुद की पार्टी समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाए जाने के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है। लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएगा तमाम चीजें देखने को मिलेंगी, फिर भी सपा की साइकिल बढ़ती ही रहेगी। किसी भी मुद्दे पर ध्यान नहीं भटकने देना है। हालांकि, अलग मोर्चे के गठन के खबर मिलने के बाद से ही सपाइयों ने शिवपाल का विरोध करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि अखिलेश ने सपाइयों को हिदायत दी कि 2019 के चुनाव में हमें भाजपा को हर हाल में हराना है। इसके लिए जरूरी है कि हम एकजुट होकर काम करें। हमें समाज के विकास के लिए और नौजवानों के लिए काम करना है लेकिन भाजपा सबको इन मुद्दों से भटका रही है। अखिलेश ने कहा कि सभी दलों ने मिलकर भाजपा को सबक सिखाने का काम किया है।

वहीं, शिवपाल ने सेक्युलर मोर्चा के गठन के बाद कहा कि वो प्रदेश की छोटी पार्टियों को इससे जोड़ेंगे और जिन लोगों का सपा में सम्मान नहीं है। उपेक्षा के शिकार हैं। उन्हें हमारे साथ आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें