फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अखिलेश यादव बोले- गरीबों और वंचितों को शिक्षा से दूर करने के लिए सरकारी स्कूलों का विलय कर रही सरकार

Fri, 20 Jun 2025 02:21 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सरकारी स्कूलों के विलय से ड्रॉप आउट रेट बढ़ेगा। सरकार गरीबों और वंचितों को शिक्षा से दूर रखना चाहती है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि प्रदेश के गरीबों और वंचितों को शिक्षा से दूर करने के लिए भाजपा सरकारी स्कूलों का विलय कर रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाएंगे। अखिलेश यादव शुक्रवार को सपा मुख्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में दो लाख से अधिक पद खाली हैं लेकिन उनकी भर्ती नहीं की जा रही है। स्कूलों के विलय से शिक्षक भर्ती भी नहीं होगी। शिक्षामित्र और 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं लेकिन उनकी अभी तक नहीं सुनी गई है। स्कूलों के विलय से ड्रॉप आउट रेट बढ़ेगा। 

उन्होंने कहा कि सरकारी शिक्षकों का उत्पीड़न हो रहा है। उन्हें परेशान करने के लिए बिना इंफ्रास्ट्रक्चर डिजिटल अटेंडेंस सिस्टम लागू कर दिया गया है। सरकार को शिक्षकों की बात सुननी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें