फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव बोले- राज्यपाल बताएं, कानून-व्यवस्था सुधरी तो धारा 144 क्यों लागू

Mon, 20 Jan 2020 11:48 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था में सुधार के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के दावों पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने पूछा कि कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ तो राजधानी में धारा 144 लागू क्यों की गई?

विज्ञापन


‘उनकी सरकार’ धारा 144 के जरिए नागरिक स्वतंत्रता का हनन करने पर तुली है। यह सर्वोच्च न्यायालय और संविधान दोनों की अवहेलना है। राज्यपाल को इस पर प्रदेश सरकार से जवाब तलब करना चाहिए।

अखिलेश ने जारी किए गए बयान में कहा कि भाजपा विरोधाभासों में अपनी सरकार के दिन काट रही है। उसके पास विकास या भविष्य की कोई दृष्टि नहीं है। राज्यपाल को प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति सुधरी नजर आती है। हकीकत यह है कि सरकार बिना धारा 144 के एक कदम नहीं चल पा रही है।
विज्ञापन


यह सब तब हो रहा है जब पिछले दिनों ही सर्वोच्च न्यायालय ने टिप्पणी की है कि अनावश्यक तौर पर धारा 144 लागू करना नागरिक स्वतंत्रता पर प्रहार करना है। विरोधी सुरों को बेमियादी समय तक दबाने के लिए इसका इस्तेमाल नहीं हो सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें