फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में 100 से ज्यादा डीएसपी के तबादले पर सियासी बयानबाजी, अखिलेश बोले- ये नासमझी है

Mon, 10 Aug 2020 12:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

एक ही जिले में लंबे समय से तैनात 111 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि कोरोना काल में उत्तर प्रदेश में 100 से अधिक डिप्टी एसपी के दूर-दूर तबादले करना शासन की अपरिपक्वता व संवेदनहीनता को दर्शाता है।
विज्ञापन


अखिलेश ने आगे कहा कि नए शहर को समझने में समय लगता है साथ ही शिक्षा-सत्र के मध्य तबादले की समस्या परिजन समझते हैं।

वहीं, उन्होंने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था एनकाउंटर व तबादले की नीति से नहीं चलती।

बता दें कि योगी सरकार ने रविवार रात लंबे समय से एक ही जिले में तैनात 111 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले कर दिए गए हैं। इनमें लखनऊ कमिश्नरेट के आधा दर्जन से अधिक पुलिस उपाधीक्षक शामिल हैं, जो सहायक पुलिस आयुक्त पद पर तैनात थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें