फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP vidhansabha: अखिलेश यादव बोले- जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली सरकार में महिलाओं के खिलाफ अपराध सबसे ज्यादा

Tue, 24 May 2022 05:25 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि  कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है कि जहां अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति होने की बातें की जाती हैं उस प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध सबसे ज्यादा होते हैं।
विज्ञापन
यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए और सदन में मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जवाब मांगा।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने चंदौली, प्रयागराज और ललितपुर की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि यूपी में महिलाओं के खिलाफ सर्वाधिक अपराध हो रहे हैं।

उन्होंने कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है कि जहां अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति होने की बातें की जाती हैं वहां पुलिस घटना (चंदौली की घटना) को दूसरा रूप देने के लिए लड़की के शव को फांसी से लटका देती है।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री इसका जवाब दें कि अपराध हो जाने के बाद जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाती है तो महिलाओं के खिलाफ अपराध न हों उसके लिए सरकार के पास क्या नीति है?
विज्ञापन


उन्होंने योगी सरकार पर कानून व्यवस्था के मामले में पूरी तरफ फेल होने का आरोप लगाया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें