फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने उठाए सवाल, पूछा-ईदगाह पर क्यों नहीं आए सीएम योगी

Mon, 26 Jun 2017 05:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अखिलेश यादव व योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ईद के मौके पर मुसलमानों को बधाई देने के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के लखनऊ ईदगाह पर न आने पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि हर बार ईद के मौके पर प्रदेश के राज्यपाल व मुख्यमंत्री ईदगाह पर जाते हैं और ईद की बधाई देते हैं तो इस बार सीएम योगी आदित्यनाथ क्यों नहीं आए?

बता दें कि सीएम योगी ने चांद दिखने पर घोषणा होते ही ईद की बधाई दे दी थी। वहीं, आज ईद के दिन प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक व ‌उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ईदगाह पर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने ईद की बधाई देते हुए कहा था कि लखनऊ अली और बजरंगबली की धरती है। यही यहां की पहचान है।

इसके पहले राज्यपाल द्वारा राजभवन में दी गई इफ्तार पार्टी में भी सीएम योगी आदित्यनाथ नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें