सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सारस से दोस्ती कर चर्चा में आए आरिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि आरिफ पर सिर्फ इसलिए कार्रवाई हो रही है क्योंकि मैं उससे मिलने चला गया। उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री के एक जानने वाले के हाथी ने कुछ लोगों को मार दिया था। उस पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई है?