फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी बताएं, एलिवेटेड रोड में 'यादव लेन' कौन सी: अखिलेश यादव

Sat, 31 Mar 2018 12:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

गाजियाबाद में एलिवेटेड रोड के उद्घाटन का क्रेडिट लेने पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन


राजधानी स्थित सपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ विपक्ष को बदनाम करना चाहती है। परिवारवाद के आरोप पर उन्होंने सीएम योगी से पूछा कि जिस एलिवेटेड रोड का उद्घाटन करके आये हैं, उसमें यादव लेन कौन सी है?

जल निगम भर्ती समेत कई प्रोजेक्ट की जांच कराये जाने पर अखिलेश यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार जांच एजेंसियों के जरिए हमें डराना और परेशान करना चाहती है। एक्सप्रेस-वे, गोमती रिवर फ्रंट समेत कई प्रोजेक्ट की जांच में इन्हें कुछ हासिल नहीं हुआ।
विज्ञापन


आजम खां के खिलाफ चल रही जांच पर कहा कि जिन्होंने नौकरियां दी, ये सरकार उन्हें परेशान कर रही है। हमने जितनी नौकरियां दी थी, ये सरकार उनके लिए भी रास्ता नहीं निकाल पा रही है।

पुलिस भर्ती पर जातिवाद के आरोप पर कहा कि जब पुलिस की भर्ती चल रही थी। यही बीजेपी के लोग कहते थे कि सब इटावा के लोग भर्ती हो गए। अब बताएं कि कहां के लोगों को नौकरी मिली।
विज्ञापन


सपा सरकार में शुरू हुए कई प्रोजेक्ट पूरे न होने पर उन्होंने केंद्र सरकार पर ठीकरा फोड़ा। उन्होंने कहा कि हमने जिस प्रोजेक्ट की शुरुआत की उसे केंद्र सरकार के विभागों द्वारा एनओसी ही नहीं दी गई। मेट्रो का काम भी इन्हीं के चलते समय पर पूरा नहीं हो सका।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें