फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : अखिलेश यादव ने कहा, अखिलेश बोले, हमें और आपको भी भेज सकते हैं जेल

Wed, 22 Mar 2023 07:50 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अमेठी निवासी आरिफ के घर से वन विभाग द्वारा सारस पक्षी उठाए जाने पर सरकार पर हमला बोला। कहा कि अभी सारस को कैद किया है। कल हमें और आपको भी जेल भेज सकते हैं। अब पोस्टर लगाने और सवाल पूछने पर जेल भेजा जा रहा है। क्या यही लोकतंत्र है?
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी हर स्तर पर भाजपा का मुकाबला करेगी। बाकी दल तय करें कि वह सपा की मदद करना चाहते हैं या नहीं। भाजपा लोकतंत्र को खत्म कर रही है। संविधान विरोधी कार्य कर रही है। भाजपा सरकार का हर कदम संविधान विरोधी है। लोकतंत्र के जरिए सत्ता में आने वाले भाजपा के लोग अलोकतांत्रिक हैं।

विज्ञापन


प्रदेश कार्यालय में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की भूमिका अहम है। उन्होंने कहा कि सरकार मां गंगा और गोमती की सफाई के नाम पर झूठ बोल रही है। किसानों की समस्याओँ पर जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बजट में आलू खरीद के लिए एक हज़ार करोड़ देने की बात कही गई है, लेकिन किसानों का आलू नहीं खरीदा गया। सरकार ने निजी कंपनियों से गेहूं खरीदवा दिया और बाद में आम जनता को महंगा आटा खरीदना पड़ा। पंजाब प्रकरण के सवाल पर कहा कि दुखद है। इंग्लैंड के दूतावास से हमारा झंडा उतारा जाना दुखद है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अमेठी निवासी आरिफ के घर से वन विभाग द्वारा सारस पक्षी उठाए जाने पर सरकार पर हमला बोला। कहा कि अभी सारस को कैद किया है। कल हमें और आपको भी जेल भेज सकते हैं। अब पोस्टर लगाने और सवाल पूछने पर जेल भेजा जा रहा है। क्या यही लोकतंत्र है? मैं विधायक से मिलने कानपुर जेल गया तो विधायक की जेल बदल दी गई। सपा अध्यक्ष ने कहा कि सारस को कैद करने की कार्रवाई तब की गई, जब मैं आरिफ के घर सारस पक्षी को देखने गया। सरकार बताए कि सारस को कहां कैद करके रखा है। 
विज्ञापन


उन्होंने प्रधानमंत्री का नाम लिए बगैर निशाना साधा। कहा कि जब सरकार सारस को छीन रही है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो, जो मोर को दाना खिला रहे हैं। उस मोर को भी छीना जाए। उन्होंने सवाल सवाल किया कि क्या अधिकारियों में यह हिम्मत है कि मोर को छीन सकते हैं। सपा अध्यक्ष ने कहा कि पिछले दिनों इटावा में सारस सेंटर बनने की परियोजना तैयार की गई थी। सरकार ने उसे खत्म कर दिया। भाजपा के लोग मानव ही नहीं जीव जंतु और पेड के भी दुश्मन हैं। जी 20 के दौरान तमाम पेड़ काट दिए गए। भाजपा के लोगों ने जी 20 के गमले चुरा लिए। एक हजार एकड़ में एक लाख 36 हजार पेड़ लगते हैं। भाजपा सरकार बताएं इन्होंने 150 करोड़ पेड़ कहां लगाएं?


ये भी पढ़ें - 69000 सहायक शिक्षक भर्ती : अभ्यर्थी एकल पीठ के आदेश को देंगे चुनौती, हाईकोर्ट ने 6800 की चयन सूची की है रद्द

ये भी पढ़ें - आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 52 हजार रिक्त पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, EWS को भी मिलेगा आरक्षण का लाभ


आजम खां का हो रहा उत्पीड़न
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव यादव ने कहा कि आजम खां का परिवार इसलिए तकलीफ में है, क्योंकि वे समाजवादी है। सपा के कार्यकर्ताओँ एवं नेताओं का निरंतर उत्पीड़न हो रहा है। सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मैनपुरी में मुख्यमंत्री के स्वजातीय लोगों ने एक व्यक्ति को पीटा, लेकिन उनके खिलाफ अफसरों ने तत्काल कार्रवाई नहीं की। पर्यटन विकास के सवाल पर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि किस पर्यटन मंत्री की बात कर रहे हो, जिसने मैनपुरी में सपा को जीताया।

जो सदन में झूठ बोले, उससे क्या उम्मीद करें
सरकार के एक साल के कार्यकाल पूरा होने के सवाल पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि एक नहीं छह साल पूरे हुए हैं। जो विधानसभा में झूठ बोल सकता है, उससे क्या उम्मीद की जाए। उन्होंने 56 में 46 अधिकारियों की नियुक्ति का दावा किया था, हमने सूची मांगी। अभी तक नहीं दिए। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था। अभी तक नहीं किए। किसानों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आलू खरीद क्यों नहीं हुई? गेहूं खरीदा गया और अब आटा किस कीमत बिक रहा है, यह समझने वाली बात है। सरकार बताए कि उनसे कितने लोगों को नौकरी दी। उन्होंने कहा कि जिस सरकार के पास डीजीपी और चीफ सेक्रेटरी स्थाई नहीं है, उससे क्या उम्मीद की जा सकती है।
विज्ञापन


जातीय जनगणना और आरक्षण का मुद्दा उठाय़ा
सपा अध्यक्ष ने जातीय जनगणना को जरूरी बताते हुए आरक्षण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि आरक्षण छीना जा रहा है। मेडिकल कालेजों में एक-एक पद पर भर्ती हो रही है। अन्य को अयोग्य ठहराया जा रहा है। सांसद में अवकाश के सवाल पर कहा कि हर त्योहार पर छुट्टी होनी चाहिए। विश्वकर्मा जयंती पर भी छुट्टी हो और निषादराज की जयंती पर भी छुट्टी हो।

पुस्तक का किया विमोचन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी नेता प्रमोद त्यागी की पुस्तक कुंतीः अर्तकथा का विमोचन किया। कहा कि रामधारी सिंह दिनकर ने भी कुंती पर लिखा है। राजनीतिक लोग अलग -अलग अर्थ निकलते हैं। किताबों से अच्छा कोई मित्र नहीं होता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें