फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-बसपा में गठबंधन में शामिल हुईं निषाद व जनशक्ति पार्टी, अखिलेश यादव ने किया एलान

Tue, 26 Mar 2019 11:40 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एलान किया है कि निषाद पार्टी व जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) भी अब सपा, बसपा व रालोद गठबंधन में शामिल हो गई हैं। उन्होंने कहा कि यह यूपी का सबसे बड़ा गठबंधन हैं। प्रदेश में 74 सीटें जीतने का वादा करने वालों को अब सोचना पड़ेगा कि उनका खाता कहां खुलेगा।

विज्ञापन


आपको बता दें कि गोरखपुर संसदीय सीट पर पिछले साल हुए उपचुनाव में निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद के बेटे प्रवीण निषाद को सपा ने अपने सिंबल पर चुनाव लड़ाया था।

हालांकि, अखिलेश ने ये भी कहा कि निषाद पार्टी की सीट पर अभी फैसला नहीं लिया गया है। सपा कार्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव ने बताया कि हम घोषणा पत्र पर काम कर रहे हैं। हमारी कोशिश है कि समाज के हर तबके को उसका हक मिले।
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि इन लोगों ने देश की जनता को धोखा दिया। शिक्षामित्रों से वोट लेकर उन्हें धोखा दिया। शौचालय तो बनवा दिए लेकिन उसमें पानी नहीं पहुंचाया और अब जो पैसे दे रहे हैं उतने में लोगों का घर नहीं बन रहा है।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे लिए किसानों का सवाल सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। किसान खुशहाल होंगे तो देश खुशहाल होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें