फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता ने राष्ट्रवाद के नाम पर झूठे वादे करने वालों को जवाब दिया है: अखिलेश यादव

Wed, 14 Mar 2018 07:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व वरिष्ठ नेता किरनमय नंदा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोरखपुर व फूलपुर के उपचुनाव में जीत के बाद मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि ये राष्ट्रवाद के नाम पर झूठे वादे करने वालों की हार है। नोटबंदी-जीएसटी से जो लोगों की नौकरियां गई हैं, इसका जनता ने जबाव दिया है।

विज्ञापन


वो सपा कार्यालय में मीडिया को सम्बोधित कर रहे थे। अखिलेश ने इस जीत के लिए बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को धन्यवाद दिया और कहा कि उनके कार्यकर्ताओं ने जो हमारा साथ दिया और मेहनत की। इसके लिए उन्हें धन्यवाद। अखिलेश ने मायावती के साथ ही कांग्रेस और वाम दलों को भी इस जीत के लिए धन्यवाद दिया।

अखिलेश ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हम अपने काम गिनाते रहे लेकिन वो जातिवाद की बात करते रहे। कोई भी ऐसी जाति नहीं होगी जिसके नेता को उन्होंने मुख्यमंत्री बनाने की बात न की हो। पिछले एक साल में उन्होंने जो कानून-व्यवस्था की और संविधान की धज्जियां उड़ाई हैं, इन चुनाव में जनता ने इसका जवाब दिया है। भाजपा को विकास के रास्ते पर लौटना होगा। विकास की बात करनी होगी। भाजपा के लोगों ने जनता को डराया है, जातिवाद का जहर घोला है। ये चुनाव परिणाम उसका जवाब हैं।
विज्ञापन


अखिलेश ने 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन की संभावना पर कहा कि आज का दिन खुशी मनाने का दिन है। इसके अलावा कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया।

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान कि अभी लाल रंग को डुबोया है आगे लाल टोपी को डुबा देंगे, पर अखिलेश ने कहा कि लाल रंग साफ दिखाई देता है और सावधान करता है। मुझे उम्मीद है कि अब मुख्यमंत्री जी जब लाल रंग देखेंगे तो सावधान हो जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें