फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार के बाद बोले अखिलेश- समझाने से नहीं, बहकाने से मिलता है वोट

Sat, 11 Mar 2017 05:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अख‌िलेश (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी में चुनाव के नतीजे आने के बाद अख‌िलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मी‌‌ड‌िया को संबोध‌ित ‌क‌िया। उन्होंने कहा, उम्मीद है क‌ि नई सरकार सपा से बेहतर काम करेगी।  हमें लोकतंत्र का फैसला मंजूर है। उन्होंने कहा है क‌ि बसपा की नेता ने अगर ईवीएम पर सवाल उठाया है तो उस पर भी सोचना चाह‌िए। 
विज्ञापन


अख‌िलेश ने कहा, जो काम हमने क‌िया शायद जनता को उससे भी ज्यादा की उम्मीद थी। उन्होंने कहा, शायद जनता को हमारा एक्सप्रेस-वे पसंद नहीं आया शायद उसे बुलेट ट्रेन चाह‌िए। उन्होंने कहा, जैसा क‌ि बीजेपी ने वादा क‌िया था, अब पहली कैब‌िनेट में उन्हें क‌िसानों का कर्ज भी माफ कर देना चाह‌िए।

अख‌िलेश से जब चाचा श‌िवपाल के बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, हमारा व्यवहार तो आप जानते ही हैं वह शायद हमारी परछाई की बात कर रहे होंगे। बता दें क‌ि श‌िवपाल यादव ने आज नतीजे आने के बाद कहा था क‌ि सपा नहीं ये घमंड की हार है।
विज्ञापन


अख‌िलेश ने कहा, हमारी सभाओं में तो बहुत भीड़ रहती थी लेक‌िन लगता है सब मोबा‌इल लेकर देखने आते थे वोट नहीं द‌िया। अख‌िलेश ने कहा, राजनीत‌ि में कब क्या हो जाए भरोसा नहीं मैं समीक्षा करने के बाद ही कुछ तय करूंगा। उन्होंने कहा, मैं समझ चुका हूं क‌ि समझाने से नहीं बहकाने से वोट म‌िलता है। कांग्रेस अलाइंस पर उन्होंने कहा क‌ि हमें फायदा हुआ है, ये दो नेताओं का गठबंधन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें