फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच राज्यों के चुनाव परिणाम के बाद अखिलेश की प्रेस कांफ्रेंस, बताया- 2019 में क्या है प्लान

Wed, 12 Dec 2018 02:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पांच राज्यों के चुनाव परिणाम के बाद लखनऊ में मीडिया से बातचीत में 2019 के आम चुनाव के लिए अपनी तैयारियों को लेकर चर्चा की।

विज्ञापन


आम चुनाव के लिए संभावित गठबंधन पर उन्होंने कहा कि अभी हमने इस बारे में किसी से भी बात नहीं की। हम बूथ स्तर पर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ में भाजपा की हार किसानों व युवाओं की नाराजगी से हुई है। मीडिया को भी चाहिए कि वह किसानों की समस्या को अपने चैनल पर दिखाए।
विज्ञापन


उन्होंने मोदी की जगह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आगे लाए जाने के सवाल पर हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि उन्होंने तो भगवानों की भी जाति बता दी। योगी जी को बताना चाहिए कि किस भगवान ने उन्हें क्या दिया?

ईवीएम से चुनाव करवाने पर उन्होंने कहा कि ये एक मुद्दा है जिसे देखने की जरूरत है। अमेरिका जैसे देशों ने भी ईवीएम को नहीं अपनाया। इस पर आगे बात करते रहेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें