पार्टी और सिंबल पर फैसला होने से पहले सपा में अब नेमप्लेट पर नया बखेड़ा शुरू हो गया। सोमवार को पार्टी कार्यालय पर मुलायम सिंह की नेम प्लेट के नीचे अखिलेश यादव की नेमप्लेट लगा दी गई। इस नेम प्लेट में अखिलेश को राष्ट्रीय अध्यक्ष बताया गया है। जहां मुलायम सिंह की नेमप्लेट सपा के रंग में रंगी दिखाई दे रही है वहीं अखिलेश की नेमप्लेट का रंग काला है।
बता दें कि शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर नरेश उत्तम की भी नेमप्लेट लगाई थी। गौरतलब है कि आज सुबह सपा कार्यालय पहुंचे मुलायम सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ बंद कमरे में मीटिंग की थी। इस मीटिंग के दौरान उन्होंने अखिलेश के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की थी।
मुलायम ने कहा कि अखिलेश मेरी बात ही नहीं सुन रहे हैं। तीन बार बुलाने पर आए और मेरी बात सुने बिना ही निकल गए। उन्होंन कहा अखिलेश रामगोपाल के हाथों खेल रहे हैं।