फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने आवास पर होटल नहीं कुछ और बना रहे हैं अखिलेश, सपा एमएलसी ने किया खुलासा

Thu, 05 Jul 2018 10:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा विक्रमादित्य मार्ग स्थित अपने आवास को होटल में तब्दील करने की खबर पर सपा एमएलसी ने ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ये एक इंस्टिट्यूशनल लैंड है। यह एक विशिष्ट अतिथि गृह है। कृपया इसे होटल न समझें।

विज्ञापन


दरअसल, ये खबर एलडीए में नक्शा पास कराने के लिए जमा किए गए आवेदन के बाद आई। जिसमें एलडीए से प्लॉट संख्या 1 ए- विक्रमादित्य में निर्माण कराने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र की मांग की गई थी। जिसके बारे में कहा गया कि अखिलेश यादव भूखंड को एक हेरिटेज होटल में बदलना चाहते हैं। जिसका नाम होगा हिबिस्कस हेरिटेज। हिबिस्कस फूल की प्रजाति है। गुड़हल का फूल हिबिस्कस रोजा साइनेनसिस इसी कुल का फूल होता है।
 


जिस पर सपा एमएलसी ने ट्वीट कर स्पष्ट किया है कि ये होटल नहीं बल्कि विशिष्ट अतिथि गृह होगा। वहीं, इसके बगल में स्थित मुलायम सिंह यादव के आवास को लाइब्रेरी बनाने की अनुमति एलडीए से की गई है।
विज्ञापन


वहीं, इस संबंध में जब सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी से संपर्क किया गया तो उन्होंने जानकारी होने से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव व उनकी पत्नी डिंपल यादव अभी विदेश यात्रा पर हैं और मैं भी बाहर हूं। इस पर कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें