गोमती नगर में नवनिर्मित जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय केंद्र (जेपीएनआईसी) के म्यूजियम ब्लॉक का लोकार्पण मंगलवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह ने किया।
विज्ञापन
2 of 5
जेपी सेंटर
- फोटो : amar ujala
कार्यक्रम में शिवपाल यादव भी मौजूद रहे। सीएम अखिलेश और मुलायम सिंह ने संयुक्त रूप से म्यूजियम का उद्घाटन किया। ब्लॉक का प्रमुख आकर्षण आडियो गाइड, काइनेटिक स्कल्पचर, थाली बजाओ आंदोलन व अमिताभ बच्चन की आवाज प्रमुख है। म्यूजियम ब्लॉक दर्शकों के लिए सोमवार को छोड़ सप्ताह में सभी दिन खुला रहेगा।
विज्ञापन
3 of 5
जेपी सेंटर
- फोटो : amar ujala
अमिताभ बच्चन अपनी दमदार आवाज के लिए जाने जाते हैं। यूपी के पर्यटकों को लुभाने के लिए अमिताभ की आवाज का इस्तेमाल किया है। लखनऊ के जयप्रकाश नारायण म्यूजियम के 60 मिनट के ऑडियो टूर के लिए अमिताभ बच्चन ने आवाज दी है।
4 of 5
जेपी सेंटर
- फोटो : amar ujala
ये एक तरह से ऑडियो टूर गाइडिंग सिस्टम होगा। म्यूजियम में घुसते वक्त दर्शकों को गाइड करने के लिए रिमोट कंट्रोल और हेडफोन दिए जाएंगे।