अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग सिर्फ 40 लाख करोड़ का सपना दिखा रहे है। कारखाने लगाने वाले उद्योगपति यहां से फरार हो गए। हमारा गठबंधन सभी 80 सीटों पर लड़ेगा। हम समाजवादी रामचरित मानस के खिलाफ नही है। उन्होंने कहा कि किसी मुख्यमंत्री का आवास गंगाजल से नहीं धोना चाहिए। मैंने कहा कि आप टॉप 10 अपराधियों की सूची निकलवाये। 24 में सपा अपने गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेगी।
राहुल गांधी के साथ चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि जिससे गठबंधन है उसी के साथ चुनाव 2024 का चुनाव लड़ा जाएगा। अखिलेश ने कहा कि गायत्री और उनके परिवार के साथ अन्याय हुआ है। हमें उम्मीद है कि न्यायालय से उन्हें न्याय मिलेगा। रमाकांत यादव, दीपक और आजम खान समेत कई लोगों पर झूठे मुकदमे लगाए गए।
भाजपा के नेता लगातार रणनीति बनाकर सपा नेताओ को फंसा रहे है। इस दौरान अखिलेश ने अपनी ही पार्टी के विधायक राकेश प्रताप सिंह पर तंज कसा और कहा कि ये उनसे पूछिये कि वो मुख्यमंत्री से मिलने जाते हैं तो सड़क क्यों नही बनवा पा रहे हैं। अखिलेश यादव से प्रदेश की बदहाल सड़क को लेकर कहा कि सरकार को बजट देना चाहिए क्योंकि सिंर्फ 30 परसेंट पैसा ही पीडब्लूडी का खर्चा हुआ है। मुख्यमंत्री जी कंजूस किस्म के है।