फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ...तो इसलिए बंद हुआ था अखिलेश यादव का फेसबुक पेज, सपा मुखिया ने बताई हकीकत; बोले- जमीन पर काम करते रहेंगे

Sat, 11 Oct 2025 01:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Akhilesh Yadav FB Page Restored : करीब 16 घंटे बाद अखिलेश यादव का फेसबुक पेज खुल गया है। मेटा ने 10 अक्तूबर की शाम करीब 6 बजे पेज को बंद कर दिया था। पेज खुलने के बाद सपा मुखिया ने पहली पोस्ट में जय प्रकाश नारायण को याद किया। आज सपा जेपी नारायण की जन्म जयंती मना रही है। 
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का फेसबुक पेज खुला। - फोटो : अमर उजाला/अखिलेश यादव के फेसबुक पेज से स्क्रीनशॉट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा मुखिया अखिलेश यादव का फेसबुक पेज करीब 16 घंटे के बाद एक्टिव हो गया है। सपा ने इसे भाजपा की साजिश बताया है। कहा कि इस तरह के हल्के काम वही कर सकते हैं।  

विज्ञापन


फेसबुक पेज खुलने के बाद सपा मुखिया ने पहली पोस्ट में लोकनायक जयप्रकाश नारायण के कथन को लिखकर उन्हें याद किया। इसमें  लिखा कि 'सम्पूर्ण क्रांति से मेरा तात्पर्य समाज के सबसे अधिक दबे-कुचले व्यक्ति को सत्ता के शिखर पर देखना है।' 

'वयस्क यौन शोषण और हिंसा' को लेकर थी आपत्ति

मेटा द्वारा फेसबुक अकाउंट सस्पेंड किए जाने पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी था। उन्होंने कहा कि 'मुझे पता चला कि मेरा अकाउंट सस्पेंड किया गया है, क्योंकि कुछ आपत्तियां थीं। मुझे बताया गया कि आपत्ति 'वयस्क यौन शोषण और हिंसा' को लेकर थी।

उन्होंने कहा कि जब मुझे पूरी रिपोर्ट मिली, तो उसमें बलिया की एक महिला के बारे में पोस्ट थे। एक पत्रकार की हत्या के बारे में पोस्ट थे। इसमें गलत क्या था? हम समझ गए हैं कि जितना हम जमीन पर काम करेंगे, हमारी लड़ाई उतनी ही सफल होगी। इसलिए हम जमीन पर ही काम करेंगे। 

विज्ञापन

 

तुच्छ हथकंडे अपना रही सरकार- दीपक रंजन

फेसबुक पेज बंद होने पर सपा प्रवक्ता दीपक रंजन ने भी भाजपा के घेरा। कहा कि सपा अध्यक्ष का फेसबुक अकाउंट बहाल हो गया है, लेकिन देश की तीसरे नंबर की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का अकाउंट निलंबित करना लोकतंत्र पर गहरा प्रहार है। सोशल अकाउंट के माध्यम से जनमानस की समस्याओं को लिखना कबसे गलत हो गया? ये आततायी और जालिम सरकार समाजवादी पार्टी से इतना घबराई है कि इस तरह के तुच्छ हथकंडे अपना रही है।  

ये था मामला

दरअसल, शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे सपा मुखिया का फेसबुक पेज बिना कोई कारण बताए बंद कर दिया गया था। पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि यह एक तकनीकी खामी भी हो सकती है। लेकिन, मेटा की तरफ से कोई संतोषजनक उत्तर न मिलने पर सपा नेताओं ने इसे जानबूझकर की गई हरकत करार दिया। अब अखिलेश यादव ने मेटा की तरफ से दी गई जानकारी साझा की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें