यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने विद्रोहियों के खिलाफ ऑपरेशन क्लीन शुरू कर दिया है। जिसके तहत उन्होंनें समाजवादी पार्टी ने बाराबंकी की जैदपुर (सुरक्षित) सीट से विद्रोही प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने पर विधायक रामगोपाल रावत को रविवार को 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।
गौरतलब है कि सीएम अखिलेश ने खुद एक रैली के दौरान विद्रोहियों पर कार्रवाई की बात की थी। इस कार्रवाई को उनके इसी बयान से जोड़कर देखा जा रहा है।
जैदपुर सीट पर सपा ने पहले अपने सिटिंग विधायक रामगोपाल रावत को टिकट दिया था। पर गठबंधन में यह सीट कांग्रेस के हिस्से में आने के कारण उन्हें नाम वापस लेने के लिए कहा गया लेकिन वो तैयार नहीं हुए, जिसके बाद उनके खिलाफ ये कार्रवाई की गई।