फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव की मांग, महाराणा प्रताप जयंती पर दो दिन का हो सार्वजनिक अवकाश

Fri, 09 May 2025 01:21 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जब सपा की सरकार बनेगी तो गोमती रिवरफ्रंट पर महाराणा प्रताप की मूर्ति लगेगी और उनके हाथ में चमकती हुई सोने की तलवार होगी।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि राजनीति में महापुरुषों को नहीं लाना चाहिए और न ही किसी दल को इसका लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने महाराणा प्रताप की जयंती पर दो दिन का सार्वजनिक अवकाश दिए जाने की मांग भी की। साथ ही कहा कि भाजपा के एजेंडे में न कभी नौकरी रही और न कारोबार।

विज्ञापन


पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने प्रदेश सपा मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर गोमती रिवर फ्रंट पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाई जाएगी, जिसके हाथ में चमकती हुई सोने की तलवार होगी।

ये भी पढ़ें - अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया आईपीएल, आज होने वाला लखनऊ बैंगलौर मुकाबला रद्द
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले- सोशल मीडिया की अफवाहों से बचें... भारत हर हाल में विजयी रहेगा
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में अखिलेश ने कहा कि महाराणा प्रताप किसी एक जाति के नहीं है, बल्कि सभी के हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के एजेंडे में कारोबार नहीं है, इसलिए सैकड़ों वर्षों से लग रहे मेलों का विरोध कर रही है।

उन्होंने कहा कि जब देश युद्ध में उलझा हुआ है सरकार गुपचुप ढंग से एलओआई (आशय पत्र) जारी कर रही है। उधर, प्रदेश सपा मुख्यालय पर शुक्रवार को क्षत्रियों के प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, पूर्व एमएलसी उदयवीर सिंह और पूर्व सांसद अरविंद सिंह का विशेष सहयोग रहा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें