फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से गरमाये अखिलेश, बोले-ऊर्जा मंत्री के पास विभाग के अलावा कई काम

Fri, 29 Jun 2018 08:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
akhilesh yadav - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

भीषण गर्मी में बिजली कटौती के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार ने करारा हमला बोला है। शुक्रवार को जारी बयान में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में बिजली संकट गहराता जा रहा है। रोजाना लंबी अवधि के लिए बिजली कटौती से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। राजधानी के लोग भी बिजली संकट झेलने को मजबूर हैं। ऐसा लगता नहीं कि उन्हें जल्दी राहत मिलेगी।

विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि भाजपा राज में बिजली व्यवस्था पटरी से पूरी तरह उतर गई है। ऊर्जा मंत्री की विभाग के अलावा तमाम व्यस्तताएं हैं। इससे अधिकारी मनमानी करने को स्वतंत्र हैं। लाइन हानि पर रोक नहीं लग पा रही है। बिजली चोरी और बढ़ते फाल्ट के साथ ट्रांसफार्मर फुंकने की घटनाएं बढ़ गई हैं।

सचिवालय और शक्ति भवन के एसी कमरों में बैठे लोगों को आम जनता की मुसीबतों से कोई वास्ता नहीं है। ट्यूबवेलों को समय से ऊर्जीकृत नहीं किए जाने से किसान परेशान है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने ऊर्जा संकट से निबटने के लिए कई बिजलीघरों की स्थापना के साथ गी बंद पड़ी विद्युत इकाइयों को फिर शुरू कराया था।

ग्रामीण क्षेत्रों में फीडर सेपरेशन हुआ था। सौर ऊर्जा के तहत मार्च 2017 तक 500 मेगावाट की सोलर परियोजनाएं स्थापित हुई थी। भाजपा सरकार में न तो एक सब स्टेशन का निर्माण हुआ और न हीं एक यूनिट विद्युत उत्पादन हुआ।

उपभोक्ताओं के हितों की अनदेखी करते हुए भाजपा सरकार उल्टे उनका उत्पीड़न कर रही है। झूठी बयानबाजी से ही भाजपा सरकार अपना काम चला रही है। जनता अब उनके बहकावे में आनेवाली नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें