फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गांवों में रात्रि विश्राम सिर्फ ढोंग : अखिलेश यादव

Wed, 25 Apr 2018 02:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री का गांवों में रात्रि विश्राम महज एक ढोंग है। एक रात में ही उन्हें यह अंदाजा हो गया होगा कि उन्होंने अब तक प्रदेश के लिए क्या किया है।

विज्ञापन


उनकी योजनाएं जमीन पर नहीं, फाइलों में फल-फूल रही हैं और हर तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। मंगलवार को पार्टी की ओर से जारी प्रेस नोट में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले गोरखपुर में गेहूं क्रय केंद्रों पर बोरे तक उपलब्ध नहीं हैं।

किसानों को उनकी फसल का निर्धारित मूल्य भी नहीं मिल रहा है। यही हाल आलू किसानों का है। जबकि, गन्ना किसानों का 9429.19 करोड़ रुपये बकाया है।

किसानों का गन्ना खेतों में खड़ा है और चीनी मिलें बंद हो रही हैं। अखिलेश ने कहा कि उनके राज में बजट का 75 प्रतिशत धन गांवों-किसानों के लिए था और 2016-17 को किसान बजट घोषित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें